फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अधूरी नाली बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द

अधूरी नाली बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अधूरी नाली बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द
लालपुर। एनएच की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। अधूरी नाली निर्माण से लालपुर गांव का आधा हिस्सा जलभराव से जूझ रहा है।
विज्ञापन

एनएच 74 पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से पहले गांव के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जाना है, लेकिन काम पूरा न होने की वजह से बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। कई बार ग्रामीणों ने एनएच के अधिकारियों से नाला निर्माण पूरा कराने की मांग भी की, मगर सुनवाई नहीं हुई। मुख्य बाजार के सामने हाजी मौहल्ला, हाजी पार्किंग, श्री श्याम जी पैडी सहित कई मौहल्लों में पानी भर रहा है। कई दुकानदारों को तो अपनी दुकान बंद करने की नौबत आ रही है। ग्रामीण लखविंदर सिंह पिंटू ने कहा कि उन्होंने कई बार एनएच के अधिकारियों से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। करजीत सिंह लक्की ने कहा कि सड़क निर्माण में पारदर्शिता नहीं बरती गई है जो नाली का निर्माण कराया गया है उसमें सड़क नीची और नाली ऊंची रखी गयी है जिससे सड़क का पानी नालियों में नहीं जा रहा है। हाजी तकी ने कहा कि एनएच केवल टोल प्लाजा पर अपना ध्यान रखे है, जबकि ग्रामीण भारी बरसात के दिनों में जलभराव की भारी समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed