फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   21 and rice mills allotted in district

जिले में 21 और चावल मिलें आवंटित

Tue, 24 Oct 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Tue, 24 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन

धान खरीद में तेजी लाने के लिए कुमाऊं में 23 नई चावल मिलें और आवंटित कर दी गई हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले को सर्वाधिक 21 मिलें आवंटित हुई हैं। नैनीताल जिले को दो मिलें आवंटित हुई हैं। अब तक कुमाऊं में धान की कुटाई के लिए कुल 235 मिलें आवंटित हो चुकी हैं।

विज्ञापन

  
  कुमाऊं मंडल में सहकारी क्रय केंद्रों में खरीदे गये धान की कुटाई के लिए 18 अक्टूबर को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत को कुल 212 चावल मिलें आवंटित हुई थीं। कृषि उपज अधिक होने के कारण सर्वाधिक 160 मिलें ऊधम सिंह नगर जिले को आवंटित हुई है। सोमवार को 23 और मिलें आवंटित की गईं। इनमें 21 मिलें ऊधम सिंह नगर जिले और दो मिलें नैनीताल जिले को आवंटित की गई हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर को आठ, खटीमा को सात, नानकमत्ता को तीन, रुद्रपुर व बाजपुर को दो-दो मिलें आवंटित की हैं। जबकि नैनीताल जिले में रामनगर को एक मिल आवंटित की गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक डॉ. ललित मोहन रयाल ने बताया कि अब कुमाऊं मंडल में आवंटित चावल मिलों की संख्या 235 हो गई है।  
विज्ञापन

 
मलसी के कांटे पर तुला 90 क्विंटल धान  
रुद्रपुर। मंडी समिति में पूर्वी रुद्रपुर किसान सहकारी समिति के अधीन चल रहे यूसीएफ के मलसी केंद्र पर सोमवार को 90 क्विंटल धान तुला। अन्य सहकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। धान खरीद होने के 23 दिन तक रुद्रपुर में कुल 606 क्विंटल धान की खरीद ही हो सकी है। सभी धान खरीद  मंडी समिति में लगे बगवाड़ा, फुलसुंगा और मलसी के खरीद केंद्रों पर ही हुई है। पूर्वी रुद्रपुर किसान सहकारी समिति की अध्यक्ष नवजौत कौर ने किसानों से सहकारी खरीद केंद्रों पर धान लाकर सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed