{"_id":"5cdf036cbdec22070352b32c","slug":"201558119276-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर रहने पर मंडी सचिव व लिपिक का एक दिन का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर रहने पर मंडी सचिव व लिपिक का एक दिन का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर एसडीएम के मंडी समिति कार्यालय के औचक निरीक्षण में मंडी सचिव समेत लिपिक ड्यूटी से नदारद मिले। दोनों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति कर रिपोर्ट विभागीय निदेशक समेत डीएम को भेजने की कार्रवाई की।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम सुंदर सिंह ने मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्हे मंडी सचिव साहिल अहमद ड्यूटी से नदारद मिले। इसके पश्चात उपस्थिति रजिस्टर मांगने पर सब एक दूसरे की बगले झांकने लगे। बाद में पता चला कि रजिस्टर अलमारी में बंद है और अलमारी की चाबी लिपिक देवीदत्त पंत के पास है। इससे अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति भी नहीं लगी थी। तब एसडीएम ने एक सादे पेपर पर कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराई। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। ड्यूटी के प्रति लापरवाह कर्मचारियों को किसी भी सूरत में रियायत नहीं दी जाएगी। दोनों की एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति रिपोर्ट बनाकर मंडी निदेशक समेत डीएम को प्रेषित की है।