फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   उतराखंड क्रांति दल अब राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ेगी: भट्ट

उतराखंड क्रांति दल अब राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ेगी: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड क्रांति दल अब राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ेगी: भट्ट

विज्ञापन
जसपुर में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अब राज्य को बचाने की लड़ाई लड़ेगी। राज्य आंदोलनकारी अब आगे की लड़ाई में उक्रांद का सहयोग करें। पर्वतीय क्षेत्र के 3000 से अधिक विद्यालय बंद होने के कगार पर हैं। छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य हो गई है। यहां से लोग लगातार पलायन कर रहे हैं। राज्य निर्माण होने के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। 24-25 जुलाई को हरिद्वार में उक्रांद के अधिवेशन में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने हरिद्वार से अल्मोड़ा जाते हुए केंद्रीय सचिव अशोक सिद्धू के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा और कांग्रेस राष्ट्र को लूटने में लगे हैं। प्रदेश की जनता एवं राज्य के आंदोलनकारी अब प्रदेश को बचाने की लड़ाई में उक्रांद का साथ दें। भाजपा को समर्थन देना उनकी राजनैतिक भूल थी। आपातकालीन एंबुलेंस 108 के कर्मचारियों को हटाने से पहले सरकार को 108 को सुचारु रखने के लिए कर्मचारी व्यवस्था पूर्ण कर लेनी चाहिए थी। कहा कि वर्तमान में उक्रांद ने सदस्यता अभियान चलाया है जो 30 मई तक चलेगा। इसमें एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहां पर हरीश पाठक, किशन रावत, दलवीर सिंह, मो. शादिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed