{"_id":"5b3fb9504f1c1b9d288b4fac","slug":"201530902864-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास अवैध शराब की बिक्री से भड़की महिलायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास अवैध शराब की बिक्री से भड़की महिलायें
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के ग्राम बांसखेड़ा के मझरा गिन्नीखेड़ा में मंदिर के आगे शराब बेचे जाने से महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा। बार-बार शिकायत करने के बावजूद शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साई महिलाओं ने आईटीआई थाने का घेराव कर वहां मौजूद महिला एसआई को खरीखोटी सुनाई।
शुक्रवार को कई महिलाएं आईटीआई थाने पहुंची। महिलाओं ने ग्राम गिन्नीखेड़ा में अवैध शराब का कारोबार रोके जाने के संबंध में एसआई सुप्रिया नेगी को प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि शाम होते ही शराब तस्कर गांव के मंदिर के पास अवैध शराब की दुकान सजा लेते है। जिससे वहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीकर लोग आपस में गालीगलौज करते हैं और उत्पात मचाते है। महिलाओं ने शराब का धंधा बंद न होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत और आंदोलन की धमकी दी है। वहां पर मिश्रो देवी, हरवती, राजो देवी, विमला, पूनम, रामवती, शकुंतला, प्रियंका, किरन, शारदा, आशा देवी, दुर्गेश देवी, कंचन, गीता, सुषमा देवी, संतोष आदि थी।