{"_id":"5abfdc2f4f1c1bb6618b4d7d","slug":"201522523183-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर पालिका में नहीं हो सकी बजट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर पालिका में नहीं हो सकी बजट बैठक
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नगर पालिका में बोर्ड की बजट बैठक नहीं हो सकी। सूचना पर आए विधायक एवं अन्य सभासदों ने ईओ से बैठक न होने का कारण जाना तो उन्होंने एजेंडा रजिस्टर को पालिका अध्यक्ष द्वारा वापस न करने की बात कही।
शनिवार को कई सभासद और विधायक आदेश चौहान बजट बैठक में शामिल होने के लिए पालिका पहुंच गए। उन्होंने बैठक न होने पर ईओ से पूछा तो ईओ ने बैठक को स्थगित होने का जबाब दिया। बताया गया कि पालिकाध्यक्ष ने एजेंडे पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, सभासद अमजद, मो. नाजिम बजट बैठक जल्द कराने की बात कहकर पालिका से वापस आ गए।
ईओ फईम खां ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने उनसे बैठक की तिथि निर्धारित कर एजेंडा भेजने को कहा था। एजेंडा भेजने के बाद उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए। पालिकाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने बताया कि किन्हीं कारणों से बैठक नहीं कराई जा सकी है। दो दिन के बाद बैठक बुलाई जाएगी। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि बजट बैठक में प्रस्ताव पास करने चाहिए थे।
विज्ञापन
बैठक न होने से विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इधर, ईओ फईम खां ने बताया कि बजट पास न होने से वेतन एवं अन्य कामों पर प्रभाव पड़ेगा।