{"_id":"5ab6a4a44f1c1beb3f8b4cb4","slug":"201521919140-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डॉक्टर और कांग्रेसी नेता भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डॉक्टर और कांग्रेसी नेता भिड़े, हंगामा
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर और कांग्रेसी नेता के बीच नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कांग्रेसी नेता और उसके साथी को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें भेज दिया।
कुंडेश्वरी निवासी ट्रैक्टर चालक ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। बताया गया कि वह एक कांग्रेसी नेता के फार्म हाउस पर काम करता है। परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। इसी बीच परिजनों ने उक्त नेता से फोन कर ड्यूटी पर तैनात मरीज का इलाज शुरू न करने शिकायत की। इस पर वह नेता अपने एक अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मरीज का इलाज करने का अनुरोध किया तो वह भड़क गए और उनमें बहस शुरू हो गई। कांग्रेसी नेता ने डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इधर, डॉक्टर का कहना था कि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है और उसे प्राथमिक इलाज दे दिया था। इसके बाद वह दूसरे मरीजों को देखने लगे थे। कहा कि कांग्रेसी नेता और उसके साथी ने ही उनसे अभद्रता की और हाथापाई पर उतर आए थे। डॉक्टर की सूचना पर एसएसआई राजेश यादव दोनों को कोतवाली ले गए और समझा बुझाकर घर भेज दिया। बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं।