फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   200 meter long line for the worship of the Goddess

देवी के दर्शन पूजन के लिए 200 मीटर लंबी लाइन

Sun, 14 Apr 2019 11:18 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
200 meter long line for the worship of the Goddess
देवी के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : amar ujala

चैती मेला में मां भगवती बाल सुंदरी के दर्शन पूजन के लिए रविवार को भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। दूसरे दिन सुबह से ही चैती मेला मंदिर परिसर में देवी के दर्शन के लिए भक्तों की करीब 200 मीटर लंबी लाइन लगी थी।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। भक्तों के बाहर जाने के लिए मंदिर में पश्चिमी गेट से व्यवस्था की गई है। लेकिन खुद को वीआईपी समझने वाले पुलिस से लड़ झगड़ कर इसी रास्ते से अंदर आ रहे थे। नई व्यवस्था के अनुसार पहली बार लोगों को देवी के दर्शन हो रहे है। इसके लिए मंदिर के दक्षिणी वीआईपी द्वार से मंदिर में प्रवेश कर मां भगवती की प्रतिमा के दर्शन करते हुए भक्त बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को आवाजाही में हो रही दिक्कत
काशीपुर। मंदिर में जितनी श्रद्धालुओं की भीड़ है दुकानों में उतना ही सन्नाटा है। दुकानों का किराया अधिक वसूलने के कारण कई दुकानदारों ने अभी तक दुकानें नहीं लगाई है। दुकानें मानचित्र के आधार पर लगाई जाती तो बेहतर होता। मानचित्र में मेले के अंदर जाने के लिए बीस फुट तक के रास्ते थे, जिन पर ठेकेदारों ने ठेलियों की कतार लगा दी। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीख मांगने वाली लड़कियों से श्रद्धालु परेशान
काशीपुर। चैता मेला स्थल के पश्चिमी गेट पर भीख मांगने वाली लड़कियों से श्रद्धालु परेशान हैं। वह युवकों के साथ ही श्रद्धालुओं के हाथ पकड़कर भीख देने के मजबूर कर रही है। इस तरह पीले वस्त्र और कथित बाबाओं से भी श्रद्धालु परेशान है। बताते हैं कि वह माता के भक्तों को जबरन टीका लगाकर दान दक्षिणा मांग रहे हैं। मेला में भीड़ तो है लेकिन खरीदारों की दुकानों पर भीड़ नहीं है। ब्यूरो


बड़े झूले और ब्रेक डांस झूला भा रहा दर्शकों को 
काशीपुर। चैती मेला देखने वालों के लिए मनोरंजन के भरपूर संसाधन है। कई तो पहली बार मेला में आ रहे है। पंडा वंदना अग्निहोत्री ने बताया कि इस साल मेला में मनोरंजन के उत्कृष्ट संसाधन है। खुली जगह पर 12 से अधिक खेल तमाशे लगे हैं। पंडा वंदना ने बताया कि मेला में पहली बार आधुनिक नाव, बाज, टोरा-टोरा, झूला, बच्चों के लिए ड्रेगन ट्रेन, बडे़ झूले, ब्रेक डांस बच्चों के रिंग झूले लगे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed