{"_id":"5a0b3f044f1c1b6a678bbaee","slug":"20-acres-of-land-wasted-in-the-fields-by-the-factories-of-dirty-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमूने भरने पहुंची टीम, दुकानदारों ने गिराए शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमूने भरने पहुंची टीम, दुकानदारों ने गिराए शटर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में खाद्य सेंपल भरते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। टीम एक ही दुकान से खाद्य सामग्री का नमूना भर सकी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलएम पांडे ने सदर बाजार में परचून की एक दुकान से खाद्य सामग्री का नमूना लिया। छापामारी की भनक लगते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। खबर फैलते ही सभी छोटे-बड़े दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।
विज्ञापन
बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानें बंद होने की सूचना पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा सदर बाजार पहुंचे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अनुरोध किया कि अचानक छापेमार कार्रवाई से दुकानदार डरे हुए हैं। अब और नमूने न लिए जाएं। अफसर के लौटने पर दुकानें खुल सकीं।
विज्ञापन