फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 acres of land wasted by the dirty water of factories

फैक्ट्रियों के गंदे पानी से जेल  की 20 एकड़ भूमि बर्बाद

Wed, 15 Nov 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।  Updated Wed, 15 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
20 acres of land wasted by the  dirty water of factories
सितारगंज संपूर्णानंद शिविर जेल की भूमि पर जमा गंदा पानी। - फोटो : Amar Ujala
संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) की करीब 20 एकड़ कृषि योग्य भूमि सिडकुल की फैक्ट्रियों के गंदे पानी से बर्बादी की कगार पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने जेल और सिडकुल के अधिकारियों के साथ जेल की भूमि का निरीक्षण किया तो फैक्ट्रियों का गंदा पानी भूमि में जगह-जगह जमा होता पाया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है। एसडीएम ने बताया कि सिडकुल के आरएम ने जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए डीजीएम से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम विनोद कुमार मंगलवार को संपूर्णानंद शिविर जेल पहुंचे। उन्होंने जेल अधीक्षक टीडी जोशी के साथ जमीन का निरीक्षण किया। जेल की करीब 20 एकड़ भूमि में फैक्ट्रियों और सिडकुल की सड़कों के किनारे बने नालों का गंदा पानी जमा हो रहा है। एसडीएम ने सिडकुल के आरएम कमल कफल्टिया को मौके पर बुलाया। जेल अधीक्षक ने कहा सिडकुल में फेज टू का निर्माण करने के दौरान सड़कें बनाई गईं और नालों का निर्माण भी किया, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की, जिससे फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी इन नालों के जरिये कृषि भूमि में भर रहा है। 
विज्ञापन


इस पर सिडकुल के आरएम कफल्टिया ने कहा कि वह इस मामले को डीजीएम के समक्ष रखेंगेे और जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उनके साथ राजस्व निरीक्षक परमेश्वरी लाल, पटवारी राम अवतार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed