फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बरहैनी मारपीट और फायरिंग में 20 नामजद सहित 70 पर केस दर्ज

बरहैनी में दो समुदायों के संघर्ष, पथराव

Wed, 22 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। Updated Wed, 22 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरहैनी मारपीट और फायरिंग में 20 नामजद सहित 70 पर केस दर्ज
बरहैनी मारपीट और फायरिंग में 20 नामजद सहित 70 पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। पकौड़ी खाते समय दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने मंगलवार शाम बरहैनी में सामुदायिक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले और फायरिंग भी की गई। पुलिस ने सड़क पर लाठियों फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश की तो दोनों पक्षों की तरफ से फिर से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


 पत्थर लगने से एसएसआई कमलेश भट्ट समेत तीन पुलिस कर्मी और दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। इस बखेड़े से बरहैनी बाजार में अफरा तफरी मच गई। व्यापारी दुकानें बंद कर इधर-उधर भाग गए। पथराव में बरहैनी प्रधान के घर का दरवाजा, एटीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा घंटे तक नैनीताल स्टेट हाइवे पर यातायात बाधित रहा। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


नैनीताल स्टेट हाइवे पर गांव बरहैनी स्थित साइकिल की दुकान पर मंगलवार को शाम  कुछ युवक पकौड़ी खा रहे थे। इस दौरान किसी मामूली बात पर वे आपस में भिड़ गए। खबर मिलते ही दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे, तलवार, तमंचे लेकर आ धमके। देखते ही देखते लाठी-डंडे और तलवार ले एक-दूसरे पर टूट पड़े। मामला बढ़ता गया और दोनों तरफ से जमकर पथराव और हवाई फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पाकर एसएसआई कमलेश भट्ट एक गाड़ी में पुलिस बल लेकर पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को एक बार तो खदेड़ ही दिया था लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों ने फिर से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। एसएसआई कमलेश भट्ट के घायल होते ही पुलिस फोर्स हरकत में आ गई। पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया और उनकोे अपने-अपने घरों में जाने की हिदायत दी।

सूचना पर एसडीएम पीएस राणा, एएसपी डा. जगदीश चंद, सीओ काशीपुर राजीव मोहन, प्रभारी कोतवाल लाखन सिंह, आईटीआई इंस्पेक्टर नरेश चौहान, बाजपुर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल, सीओ हरीश मेहरा सहित आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसएसआई सहित सात लोगों का इलाज सीएचसी बाजपुर में कराया गया। इधर सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मुनगली ने अपनी जान जोखिम में डालकर जाम में फंसे यात्रियों को संर्पक मार्ग से निकाल कर गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की।

बाजपुर। बरहैनी पथराव, फायरिंग के मामले में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों से 10-10 नामजद सहित 70 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307, 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की चिन्हित कर रही है। मामले की जांच कोतवाल बाजपुर को सौंपी गई है।    

 
एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि बरहैनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, फायरिंग मामले में एसएसआई कमलेश भट्ट की तरफ से कोतवाली में गांव बरहैनी निवासी बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, सोनू, बलजीत सिंह सहित दस लोग दूसरे पक्ष के इब्राहिम, शब्बीर, शकील, जाहिद, नजाकत समेत दस लोगों को नामजद और दोनों पक्षों से 25-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश बाजपुर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल को सौंपी गई है। इसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी गई। सभी आरोपी फरार हैं।

ये पुलिसकर्मी हुए घायल
1- एसएसआई कमलेश भट्ट,
2- एएसआई गोविंद विष्ट
3- महेंद्र विष्ट
--------------------
दोनों पक्षों के घायल
1- प्रधानपति बलविंदर सिंह
2-मानकोबाई
3-मिंदोबाई
4-वचनोबाई
5-मंजीत कौर (विक्लांग)
6-गुरविंदर सिंह
7- लखविंदर कौर
8-नजाकत
9-शानू,
10-शब्बीर
11-बैजाद
12-शमशाद

घटनाक्रम
1- 4.45 बजे दो पक्षों में विवाद हुआ
2- 5.00 बजे पथराव और फायरिंग
3- 5.10 बजे बरहैनी पुलिस चौकी से सिपाही पहुंचे
4- 5.20 एसएसआई कमलेश भट्ट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे
5- 6.25 एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार केके पाल सिंह
6- 7.05 बजे कोतवाल बीडी उनियाल
7- 7.15 बजे एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र
8- 7.21 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची
9- 7.35 बजे एएसपी देवेंद्र पिंचा पहुंचे और मामला शांत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed