फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   2 youths were found corona positive in the city

मुंबई में नाई की दुकान में काम करते थे जसपुर के दो युवक, लौटे तो पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
2 youths were found corona positive in the city
जसपुर। नगर के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को एसटीएच हल्द्वानी भेजा जाएगा। नगर निवासी दोनों युवक मुंबई में नाई की दुकान पर काम करते थे। 17 मई को मुंबई से नजीमाबाद तक ट्रक से आए थे। ट्रक में 22 लोग सवार थे। नजीमाबाद से वह दोनों अपने साथियों के साथ पैदल ही धर्मपुर बॉर्डर पर पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए उनको सरकारी अस्पताल में भेजा था जांच के बाद दोनों युवकों को कुमाऊं मंडल विकास निगम में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया था। 18 मई को दोनों युवकों सहित 49 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए थे। बुधवार को दोनों युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जबकि 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमएस डॉक्टर एचके शर्मा ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा। उनके परिजनों के ब्लड सैंपल भी जांच को भेजे जाएंगे। उधर दो युवकों के नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। पुलिस प्रशासन ने भी लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed