फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सरकारी स्कूल के छात्र ने जेईई मेंस की परीक्षा उतीर्ण की

सरकारी स्कूल के छात्र ने जेईई मेंस की परीक्षा उतीर्ण की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के छात्र ने जेईई मेंस की परीक्षा उतीर्ण की

विज्ञापन
काशीपुर के जोशी का मझरा सरकारी स्कूल के एक छात्र चेतन कुमार ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। बता दें कि चेतन दिहाड़ी मजदूर का बेटा है। ग्राम पार का मझरा धीमरखेड़ा निवासी चेतन कुमार पुत्र नरेश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज जोशी का मझरा में इंटरमीडिएट का छात्र है। चेतन ने 14 हजार रैंक हासिल की है। चेतन ने बताया कि बिना कोचिंग व नोट्स के माध्यम से घर में पढ़ाई करके यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसने हाईस्कूल में 82 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया था। अब इंटर में उसे 90 फीसदी से अधिक अंक आने की उम्मीद है। कहा कि मन अगर कुछ करने का जज्बा हो तो चाहे सरकारी स्कूल हो या फिर निजी स्कूल मंजिल हासिल करने में कोई समस्या रोड़ा नहीं बन सकती। कहा कि सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा का स्तर सुधारने लगा है। मेहनत के बल पर हर परीक्षा पास की जा सकती है। वह अब आईएएस की तैयारी में जुट गया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य राजीव लोचन, शिक्षक देशराज सिंह और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed