{"_id":"597a33bc4f1c1b43118b4632","slug":"181501180860-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे बीएसएनएल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे बीएसएनएल कर्मी
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीसरे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होने के विरोध में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर तीसरा वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की।
राष्ट्रीय आह्वान पर बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के बैनर तले बीएसएनएल के अधिकारी कर्मचारियों ने सुबह से ही काम काज ठप कर दिया और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। वक्ताओं ने कहा बीएसएनएल को वर्ष 2000 में निगम घोषित कर दिया गया था इसके बाद वर्ष 2007 में निगम कर्मियों को दूसरे वेतन आयोग का लाभ दिया गया।
नियमानुसार तीसरे वेतन आयोग का लाभ एक जनवरी 2017 से दिया जाना था लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता से छह माह बाद भी अभी तक तीसरे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की गई है। वहां पर आर के यादव, जगन्नाथ प्रसाद, रतिभान सिंह, चंद्रशेखर सिंह, दीपक, देवी प्रसाद, शिव प्रसाद, बलदेव सिंह, अरूप कुमार, कमला गुसाई, पद्मा राना, मुन्ना लाल आदि थे।