{"_id":"596127914f1c1b57738b4579","slug":"181499539345-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नगर, क्षेत्र के 15 सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शनिवार को सरकारी अस्पताल प्रांगण में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दयानंद सरस्वती को सौंपा। इसमें सरकारी अस्पताल में खाली चिकित्सकों के पदों पर तैनाती की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के 10 पद सृजित हैं। आठ डॉक्टरों के पद खाली हैं।
इसके बावजूद यहां तैनात दोनों डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया जबकि आए सिर्फ एक डॉक्टर। दूसरे डॉक्टर ने यहां आने से इंकार कर दिया है। ऐसी स्थिति में नगर, क्षेत्र के मरीजों को महंगे नर्सिंग होम में भटकना पड़ेगा। उन्होंने नए डॉक्टर आने तक वर्तमान में तैनात चिकित्सकों को कार्यमुक्त न करने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें मो. यामीन, विजय गुप्ता, मो. सरफराज, संजय राजपूत, नासिर हुसैन, राजकुमार, आरपी सिंह, हाजी जफर हुसैन, सुंदर पाल, मो. इकबाल, कुलवंत सिंह आदि थे।