फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1802 Students admitted

Udham Singh Nagar News: राधेहरि पीजी कॉलेज में 1802 विद्यार्थियों के प्रवेश की संस्तुति

Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
1802 Students admitted
14 अगस्त तक वंचित छात्र-छात्राएं करा सकते हैं प्रवेश
विज्ञापन


काशीपुर। सीटें खाली रहने पर अब 14 अगस्त तक राधेहरि पीजी कॉलेज में वंचित छात्र-छात्राएं प्रवेश करा सकते हैं। शुक्रवार तक 2560 सीटों के सापेक्ष 1802 छात्रों के प्रवेश की संस्तुति की गई है।


शुक्रवार तक राधेहरि पीजी कॉलेज में नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। दोपहर तक भी सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। शुल्क कम जमा नहीं होने, पोर्टल में दिक्कतें आने, पोर्टल पर शुल्क जमा करने में दिक्कतें आदि कई समस्याओं के चलते भारी संख्या में विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से तिथि बढ़ाने की मांग की है। काफी देर बाद 14 अगस्त तक तिथि विस्तारित कर दी गई। 18 जुलाई से शुक्रवार तक समिति ने बीए में 1600/1218, बीकॉम में 480/338, बीएससी गणित में 240/92, बीएससी बायो में 240/154 छात्र-छात्राओं के प्रवेश की संस्तुति हो गई है। इस दौरान दस्तावेज अपूर्ण लाने एवं अन्य कारण होने पर कुछ छात्र लौटे हैं। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुमिता श्रीवास्तव व प्रवेश प्रभारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि स्नातक में 1802 विद्यार्थियों के प्रवेश की संस्तुति हो चुकी है। रिक्त सीटों के सापेक्ष तिथि 14 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed