{"_id":"5b4b96d54f1c1b44748b4e74","slug":"171531680469-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ आज फिर चलेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ आज फिर चलेगी जेसीबी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम की जेसीबी सोमवार को फिर चलेगी। डीएम सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को अतिक्रमण तोड़ने का निर्णय ले चुके हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर में 1188 अतिक्रमण चिन्हित हुए हैं लेकिन नगर निगम और प्रशासन की ढिलाई के कारण अभी तक 400 अतिक्रमण पर भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। नगर निगम के अधिकारी भी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जानकारी देने से कतरा रहे हैं।
जबकि डीएम नीरज खैरवाल ने तय किया है कि प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अधिकारी दबाव में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर आयुक्त जयभारत सिंह के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर रिसीव नहीं हुआ। ब्यूरो