{"_id":"5a91b9984f1c1ba3378b5dde","slug":"171519499672-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी से की शहर में गंदे पानी आने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीबी से की शहर में गंदे पानी आने की शिकायत
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने केंद्रीय भूजल बोर्ड को पत्र लिखकर शहर में उन स्थानों का परीक्षण कर इसकी रोकथाम के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया है।
दरअसल हाल में ही उत्तराखंड संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार ग्रहण करने वाले अंकुर कंसल से बीते दिन कुछ लोगों का प्रतिनिधि मंडल मिला। उन्होंने कंसल को बताया कि शहर के कई इलाकों में पानी दूषित आ रहा है। आरओ से भी पानी में आ रहे किटाणु नहीं रुक रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर पानी पीला आता है।
जिससे पानी जनित संक्रमित रोग से लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर कंसल ने उनसे यहां के जल स्तर की जानकारी ली। कंसल ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी कंसल ने बताया कि लोगों की शिकायत पर उनके द्वारा एक पत्र केंद्रीय भूजल बोर्ड को लिखा गया है।
विज्ञापन
पत्र में काशीपुर क्षेत्र में परीक्षण कर पानी में किटाणु को रोकने के सुझाव बताने का अनुरोध किया है। अस्पतालों को नोटिस भेजने के मामले में कंसल ने कहा कि जिन अस्पतालों को नोटिस भेजे गए थे। उनमें से कई के जवाब दाखिल हो चुके हैं। जिन अस्पतालों ने नोटिसों को जबाब नहीं दिया है। उन पर होली के बाद निरीक्षण कर जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।