फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   17 Tree Cut

बाग मालिक ने तस्कर के साथ मिलकर कटवा दिए आम के 17 पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
17 Tree Cut
नानकमत्ता में तस्करों द्वारा काटे गए आम के हरे पेड़। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। बाग मालिक ने तस्कर के साथ मिलकर आम के 17 पेड़ों पर आरी चला दी। पुलिस ने आम के 60 लट्ठों से लदी तस्करी में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। आरोपी बाग स्वामी और एक अन्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम बरकतपुर में आम के बाग में बिना वन विभाग की अनुमति के पेड़ों का कटान हो रहा है। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बन तस्कर आम के 17 पेड़ों को धराशायी कर अधिकतर पेड़ों की लकड़ियों को ठिकाने भी लगाया जा चुका था। पुलिस ने मौके से साठ लट्ठों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही कटे हुए एक पेड़ को ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में दिया। मामले में बाग स्वामी वजीरुद्दीन उर्फ काका और ग्राम डियूढ़ी निवासी मुख्त्यार खान को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर आरोपियों के खिलाफ यूपी वन संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10/14 के तहत केस पंजीकृत कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई अवनीश कुमार, महिपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed