{"_id":"6af4a30b811f7e72570e97e0","slug":"17-member-team-leaves-for-jammu-to-showcase-its-mettle-in-a-cricket-tournament-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149604-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में दम दिखाने 17 सदस्यीय टीम जम्मू रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में दम दिखाने 17 सदस्यीय टीम जम्मू रवाना
Wed, 11 Nov 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर से क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जम्मू जाने वाली टीम
पंतनगर। जम्मू में आयोजित होने वाले 22वें अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय की 17 सदस्यीय टीम बुधवार को रवाना हुई। टीम की कमान कप्तान नीरज भट्ट को सौंपी गई है। प्रभाकर जोशी टीम मैनेजर और भगत सिंह कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू की मेजबानी में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 नवंबर को होगा। टीम मैनेजर भगत सिंह और कोच प्रभाकर जोशी ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं से विश्वविद्यालयों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कप्तान नीरज भट्ट के नेतृत्व में पंतनगर की टीम शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करेंगे।