{"_id":"5cc9f0eebdec2207903d457e","slug":"161556738286-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम की टीम ने किया उद्योगों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम की टीम ने किया उद्योगों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर में पकड़ी गई लाखों की बिजली चोरी को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारी सतर्क हो गए। इतना बड़ा मामला आने के बाद विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण शुरू हो गए है। ऊर्जा निगम की विभागीय टीम ने अस्पताल सहित 10 उद्योगों में औचक निरीक्षण किया। कहीं भी कोई खामी नहीं मिली।
निगम की टीम ने लक्ष्मीपुर पट्टी, अल्ली खां की बर्फ फैक्ट्री, रामनगर रोड सुमित माथुर के गोदाम स्थित चार छोटे उद्योग, एमपी मेमोरियल अस्पताल सहित महुआखेड़ा गंज के तीन उद्योगों में निरीक्षण किया। बर्फ फैक्ट्रियों में लगे विद्युत मीटर से निकलने वालों ढीले तारों को ठीक कराया गया। अधिकारियों ने बिजली चोरी पर क्षेत्रीय अधिकारी को नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ नगर सुनील कुमार ने बताया कि एक अस्पताल सहित उद्योगों में निरीक्षण किया गया है। जिसमें टीम ने विद्युत संयोजन से आने जाने वाली सप्लाई की जांच की। मीटर से जाने वाले ढीले तार को ठीक कराया। अन्य कहीं कोई खामियां नहीं मिली लेकिन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में हल्द्वानी के एसई आरएस गुंजियाल, काशीपुर के ईई (परीक्षण) एसएस बिष्ट, जेई परीक्षण तरुण शर्मा, विनोद शर्मा आदि थे।