{"_id":"608da20a8ebc3e8d1b2ed5bb","slug":"16-deaths-in-a-single-day-rudrapur-news-hld4231607160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमण से एक दिन में रिकॉर्ड 16 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमण से एक दिन में रिकॉर्ड 16 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 396 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 162 लोगों की मौत हो चुकी है।
रुद्रपुर कोविड अस्पताल में शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिलेभर के विभिन्न अस्पतालों में 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। रुद्रपुर में एक अशासकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। साथ ही जिलेभर में और सीमाओं पर कोरोना जांच के लिए 2567 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 2837 लोगों को होम आइसोलेट किया गया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेट में रहे रहे लोगों को होम आइसोलेशन किट उपलब्ध कराई जा रही है।
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नहीं लगा टीका
रुद्रपुर। कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण शनिवार को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका नहीं लग सका। जबकि जिले में टीकाकरण की उम्मीद में हजारों युवा कोविन पोर्टल में पंजीकरण करवा चुके थे। जिस कारण युवा निराश हुए। वैक्सीन कम होने के कारण रुद्रपुर में 45 वर्ष से अधिक उम्र 271 लोगों को ही कोरोना टीका लगवाया जा सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि वैक्सीन का नया स्टॉक नहीं पहुंचने के कारण शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो सका। वैक्सीन उपलब्ध होते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।