फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   16 couples got married

16 जोड़ों ने एक साथ लिए फेरे

Mon, 11 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Mon, 11 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
16 couples got  married
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधुओं को आशीर्वाद देती यूपी की समाज कल्याण मंत्री गुलाबो देवी व अन्य। - फोटो : amar ujala
देशज सर्वोदय सांस्कृतिक समिति एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 16 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिये। समारोह में पहुंची उत्तर प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री गुलाबो देवी समेत अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


 रविवार को फुटबाल मैदान में विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ। बारात गल्ला मंडी से होकर बैंड बाजे के साथ यहां पहुंचीं थी। समारोह में पहुंचीं उत्तर प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री गुलाबो देवी ने एवं अन्य अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


वहां पर समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंह और संयोजक संजीव गुप्ता, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, सुशील गाबा, अनिल चौहान, डीपी सिंह, अभय तिवारी, सोनू, जेएन तिवारी, उत्तम दत्ता, विकास कुमार, नरेंद्र सोनकर, विनोद कुमार, गुरजीत आदि थे। इससे पूर्व यूपी की मंत्री ने इंदिरा कॉलोनी गली नंबर एक में भाजपा नेता कल्याण सिंह के घर जाकर भोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed