फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   16,200 girl students in 23 inter colleges

23 कन्या इंटर कालेजों में 16,200 छात्राएं

Thu, 08 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 08 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में बालिका शिक्षा के लिए 23 राजकीय कन्या इंटर कालेज संचालित हैं। जिनमें कुल 16,200 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें से रुद्रपुर और जसपुर विकासखंड में एक-एक विद्यालय उच्चीकृत किया गया है।


 विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार राजकीय कन्या इंटर कालेज महुवाखेड़ागंज नया खोला गया है। सबसे ज्यादा छात्राओं की संख्या राजकीय कन्या इंटर कालेज किच्छा में 2807 है। कुछ विद्यालयों में छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण कक्षों की कमी की समस्याएं हैं, लेकिन शौचालय, पेयजल और विद्युतीकरण सभी स्कूलों में हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पीएन सिंह बताते हैं कि अतिथि शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या ठीक-ठाक है। सभी जगहों पर पानी और शौचालय की सुविधा है। फाजलपुर महरौला में तो टाटा कंपनी ने आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल को टाटा कंपनी के गोद लेने से इसकी मरम्मत आदि भी बेहतर ढंग की गई है। जहां कक्षों की संख्या कम है वहां पर कुछ कक्षों का निर्माण होना है, बजट आने पर उन स्कूलों की दशा को भी सुधार दिया जाएगा। कहा ऊधमसिंह नगर जिला तराई क्षेत्र है और सुगम होने के कारण यहां ज्यादा परेशानियां नहीं हैं। पर्वतीय जिलों में कुछ परेशानियों होंगी, लेकिन यूएस नगर में स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed