फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   156 pieces of Khair wood worth lakhs of rupees recovered

Udham Singh Nagar News: लाखों रुपए की खैर की लकड़ी के 156 नग बरामद

Wed, 15 May 2024 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
156 pieces of Khair wood worth lakhs of rupees recovered
काशीपुर। कुंडा पुलिस ने खैर की लकड़ी के 156 नग बरामद कर एक वाहन सीज किया है। पुलिस वाहन छोड़कर फरार हुए चालक समेत लकड़ी तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भरतपुर गांव के पास एक कैंटर में खैर की लकड़ी को तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर कुंडा प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर के नेतृत्व में एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस को आता देख कैंटर चालक व तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस कैंटर से खैर की लकड़ी के 70 नग बरामद कर कुंडा थाना ले आए।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को मौके के पास ही एक गड्ढे में तिरपाल के नीचे खैर की लकड़ियां छुपाई गई हैं। पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर एक साथ सर्च अभियान चलाया और खैर के 86 नग बरामद किए। लकड़ियों को ट्रैक्टर-ट्राॅली से करनपुर स्थित वन विभाग की चौकी में रखवाया गया है। बरामद लकड़ी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस अब कैंटर चालक व लकड़ी तस्करों की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीम में गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी होशियार सिंह, अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल संजय कुमार, एसओजी कांस्टेबल कुलदीप सिंह व प्रवीण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed