{"_id":"5ced8146bdec220770317ea8","slug":"15590690465-kashipur-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। पतरामपुर क्षेत्र में तेंदुए और उसके दो शावकों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन कर्मियों ने उसके गुजरने के संभावित स्थान पर पिंजरा लगाया है। पुराने स्थानों पर लगे दो ट्रैप कैमरे हटाकर दूसरे मार्गों पर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करने वाले वन कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
सोमवार को वन विभाग ने सरजीत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी पतरामपुर के गन्ने के खेत में तेंदुए और उसके शावकों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इस जगह पर पूर्व में तेंदुए ने एक बछिया व एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था।
मंगलवार सुबह वन कर्मियों को पिंजरे के चारों ओर तेंदुए और उसके शावकों के पदचिह्न दिखाई दिए लेकिन तेंदुए ने पिंजरे में बंद कुत्ते पर हमला नहीं किया।
दक्षिणी जसपुर रेंज के बीट अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि तेंदुए के गुजरने के संभावित पांच मार्गों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए है। ट्रैप कैमरे हटाकर अन्य मार्गों पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पतरामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
एसडीएम से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग
पतरामपुर क्षेत्र के ग्राम सीपका, मनोरथपुर, भोगपुर, तीर्थ नगर, मलपुरी, बूढ़ा फार्म, निजामगढ़ आदि ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन देकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
उन्होंनेे प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। वहां गुरमीत सिंह, पंजाब सिंह, मो. यूनुस, संजीव चौधरी, सरजीत सिंह, हरजीत सिंह आदि थे।