फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   संदिग्ध हालात में तेजाब पीने के मामले में पुलिस ने लिखाया फैसला

संदिग्ध हालात में तेजाब पीने के मामले में पुलिस ने लिखाया फैसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में तेजाब पीने के मामले में पुलिस ने लिखाया फैसला
संजिसपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के तेजाब पीने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से फैसले की प्रति लिखवाकर अपने पास रखकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। जबकि वह अपनी पत्नी पर धोखे से तेजाब पिलाने की बात पर अड़ा है और पत्नी ने काशीपुर महिला हेल्प लाईन में भी घरेलू हिंसा की कार्रवाई की है। युवक की हालत बिगड़ने पर उसके भाई ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी पर आरोप लगाया था कि उसने धोखे से तेजाब पिला कर मारने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल से उसे डॉक्टर ने काशीपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। पैसे न होने पर नर्सिंग होम के डॉक्टर ने मामूली दवाएं देकर उसे घर भेज दिया था। सोमवार को जांच कर रहे एसआई अनिल जोशी ने दंपति से कोई कार्रवाई न करने का लिखवाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी काशीपुर चली गई। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर युवक के भाई ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार कर रहे ईएमओ डॉ. पुनीत चौहान ने बताया कि उसकी जांचें कराई जा रही हैं। वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के भाई ने बताया कि उसकी भाभी ने शनिवार रात को घर से भागकर रविवार को काशीपुर महिला हेल्प लाइन में घरेलू हिंसा का प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें 15 जून की तारीख लगी है। उसने फिर से सोशल मीडिया पर समाज के लोगों से मदद करने की अपील की है।


पति-पत्नी का महिला हेल्प लाईन में विवाद चल रहा है। दोनों ने अपनी मर्जी से फैसलानामा लिखकर दिया है। तेजाब किसने पिलाया या खुद पीया जांच चल रही है। - अनिल जोशी, एसआई जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed