{"_id":"5ced8139bdec2207167ee587","slug":"15590690332-khatima-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकलयुक्त पानी से निजात को ऊंचीमहुवट वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकलयुक्त पानी से निजात को ऊंचीमहुवट वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। ऊंची महुवट संतना के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कारखाने के केमिकल युक्त दूषित पानी से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि मुकरान नाले में खटीमा फाईबर्स एवं पालीप्लैक्स कारखाने का अवशेष केमिकल युक्त पानी गिरता है। बरसात में यह पानी फसल और पशुओं को नुकसान पहुंचाता है।
पूर्व प्रधान लीला चंद के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम बिष्ट से कहा कि उन्होंने कई बार दूषित केमिकलयुक्त पानी की शिकायत की लेकिन शासन प्रशासन समेत कारखाना प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों को शिकायत पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
ग्रामीणों ने फसल एवं पशु हानि से निजात के लिए प्रदूषित पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शंकर सिंह, भुवन चंद, पुष्कर सिंह, गणेश सिंह, कल्याण सिंह, कमला सिंह, केशर सिंह, दीवान सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे।