{"_id":"5ceadc30bdec22075d23a669","slug":"15588957138-kashipur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज के लोगों ने निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज के लोगों ने निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। ग्राम कलियावाला के गुरुद्वारा से सिख समुदाय के लोगों ने ग्राम जगदीशावाला के गुरुद्वारा तक श्रद्धा पूर्वक नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान अखाड़ों के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
ग्राम कल्याणपुर, मेघावाला, बढ़ियोवाला में सिख समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शीतल जल से सेवा सत्कार किया। नगर कीर्तन के साथ चल रहे पंच प्यारों को सरोपे भेंट किए। इस दौरान अखाड़ों के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ग्राम जगदीशावाला गुुरुद्वारे में ननकाना साहिब से अपने पंच प्यारों ने 45 सिखों को अमृतपान कराया और सिख धर्म के नियमों का पालन करने की सीख दी।
अखंड पाठ के बाद लंगर का आयोजन किया गया। ग्राम कलियावाला से जगदीशावाला तक नगर कीर्तन के आगे महिला श्रद्धालुओं ने सेवा सत्कार कर सड़क पर पानी का छिड़काव कर सफाई की।
विज्ञापन
वहां पर बाबा गुरुदेव सिंह, अजीत सिंह, दलजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, हरदेव सिंह आदि थे।