{"_id":"5ceadb49bdec2207863abfeb","slug":"155889548220-kashipur-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद भी घर नहीं लौटा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद भी घर नहीं लौटा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। महिला के साथ मेले में फेरी लगाने वाला ठाकुरद्वारा निवासी युवक आठ माह से घर नहीं पहुंचा। उसके भाई ने महिला से पूछा तो उसने रामनगर से पैसे लाने की बात कही। इस पर उसने पुलिस को तहरीर देकर महिला पर शक जताते हुए पूछताछ करने की मांग की है।
ग्राम बोबदवाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई मुकेश कुमार काशीपुर के मोहल्ला किला निवासी एक महिला के साथ मेले में फेरी लगाकर सामान बेचता है।
प्रत्येक माह वह घर आता जाता रहता था, लेकिन इस बार आठ माह से घर नहीं पहुंचा है। इस संबंध में संजीव ने महिला से फोन कर भाई के बारे में जानकारी ली तो उसने रामनगर, नैनीताल से पैसे लाने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद भी कई बार महिला से पूछने पर उसने टाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।