फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्कूल का उच्चीकरण ना होने पर ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

स्कूल का उच्चीकरण ना होने पर ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्कूल का उच्चीकरण ना होने पर ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
नानकमत्ता। नानकसागर पार बसे ग्रामीणों ने क्षेत्र के एकमात्र विद्यालय के उच्चीकरण ना होने पर लोकसभा चुनाव 2019 के बहिष्कार का एलान किया है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने अपनी मांग का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल आदि को फैक्स से ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


नानक सागर पार बसे दूरस्थ ग्राम पंचायत ऐंचिता, गिधौर, देवीपुरा के अंतर्गत आने वाले गोठ और खत्तों के ग्रामीणों ने क्षेत्र के सिर्फ एक उच्चतर माध्यमिक स्कूल का उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज की मांग की है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 15 हजार की आबादी को हायर एजुकेशन के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


इस कारण क्षेत्र के अधिकतर बच्चे दसवीं तक ही पढ़ाई कर पाते हैं। इसके बाद उन्हें 30 किमी दूर नानकमत्ता या खटीमा में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। ज्ञापन भेजने वालों में गिद्धौर के ग्राम प्रधान बांधू सिंह, देवीपुर की प्रधान मोहनिया देवी, उप प्रधान दक्षिणी देवी, गीता देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश जोशी, सुग्रीव सिंह, मोले सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed