फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पेयजल लाइन टोटने से भड़के ग्रामीण

पेयजल लाइन टोटने से भड़के ग्रामीण

Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन टोटने से भड़के ग्रामीण
सुल्तानपुर पट्टी। नगर के मोहल्ला शिवनगर में बिजली के खंभे को लगाते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मोहल्ला शिवनगर में लंबे समय से बिजली का खंभा नीचे से गला हुआ था। इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की गई। सोमवार को कर्मचारियो ने खंभा लगाते समय जमीन के नीचे से जा रही पेयजल लाइन को तोड़ दिया जिससे पानी की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने को लेकर पेयजल के जेई कमल किशोर को अवगत कराया गया है। जेई ने मंगलवार को पाइप लाइन ठीक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में मुकेश सैनी, सत्यपाल सैनी, पवन, राहुल, चमन, हेमंत, हरीश, अजय, प्रदीप, महेश सैनी, नरेश, जगदीश, राजू, सर्वेश, संजय चंद्रा आदि थे।


बिजली ठप होने से ग्रामीण परेशान
सुल्तानपुर पट्टी। नगर में बिजली के खंभों को बदलने के दौरान आठ घंटे बिजली ठप रही। नगर में लगभग एक दर्जन बिजली के खंभे गले हुए हैं। सोमवार को नगर पंचायत के सामने हाइवे किनारे ओर मोहल्ला शिवनगर में बिजली के खंभों को बदला गया। इसके चलते नगर में लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से पानी सप्लाई भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed