{"_id":"5ab54aa74f1c1bbe758b71ba","slug":"151521830567-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट केंद्र का सर्वर फेल होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट केंद्र का सर्वर फेल होने से लोग परेशान
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लोगों को पासपोर्ट बनाने की सुविधा अपने ही शहर में मुहैया कराने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से फरवरी से रुद्रपुर डाकघर में पासपोर्ट केंद्र खोला गया हैं।
केंद्र पर रोजाना 50 लोगों को अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा है, लेकिन केंद्र का सर्वर रोजाना फेल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से रोजाना दिन में सर्वर फेल होने से केंद्र पर पासपोर्ट बनाने का काम बाधित हो रहा है। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी कोई टिन शेड आदि नहीं है।
लोग अपनी बारी के इंतजार में धूप में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर रहते हैं। केंद्र प्रभारी रवि खन्ना ने बताया कि दोपहर के समय रोजाना करीब एक से दो बजे तक सर्वर डाउन रह रहा है, जिससे कई लोगों की पासपोर्ट प्रक्रिया रुक जा रही है।