{"_id":"68618c0222fa15172207c8db","slug":"150-name-missing-in-voter-list-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-126602-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मकरंदपुर के 150 से अधिक मतदाताओं का नाम लिस्ट से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मकरंदपुर के 150 से अधिक मतदाताओं का नाम लिस्ट से गायब
Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम पंचायत बरीराई के ग्राम मकरंदपुर के करीब 150 से अधिक मतदाताओं के नाम ही लिस्ट से गायब पाए गए। बरीराई जिला पंचायत सीट से सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे एक दावेदार का नाम भी सूची से गायब मिला। यह देख बहुतेरे लोगों के सपने एक पल में काफूर हो गए। बरीराई जिला पंचायत सीट से तैयारी कर रहे उत्तम मंडल ने बताया कि वो रविवार को मतदाता सूची लेने के लिए विकास खंड कार्यालय आए थे। उन्होंने मतदाता सूची से अपना नाम गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। मतदाता सूची का गहनता से निरीक्षण करने पर ग्राम मकरंदपुर के करीब 150 से अधिक मतदाताओं का नाम सूची से गायब था। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित बीएलओ और कर्मचारियों की लापरवाही से कई मतदाता अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
150 से अधिक मतदाताओं का सूची से नाम गायब होने की जानकारी होने पर ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल कराए जाने की मांग दोहराई। उत्तम मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर मतदाता सूची से नाम गायब होने की निष्पक्षता से जांच नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।