{"_id":"5aeb5b394f1c1b320a8b7e38","slug":"15-huts-destroyed-by-rain-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, बारिश से 15 झोपड़ी और कच्चे मकान धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, बारिश से 15 झोपड़ी और कच्चे मकान धराशायी
अमर उजाला बाजपुर।
Updated Fri, 04 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बरहैनी में आंधी में उड़ी झोपड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ और बारिश में गांव बरहैनी निवासी सतीश, वातून शाह, इकबाल, लक्ष्मी, कन्हई, गंगाराम की झोपड़ी ध्वस्त हो गई। इसके अलावा गांव बन्नाखेड़ा, रतनपुरा बेरिया दौलत क्षेत्र में पांच झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बैंतखेड़ी निवासी करम सिंह का टिनशेड उड़ गया। इसी गांव निवासी शंकर सिंह की कच्चे मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। पीड़ितों ने पड़ोसियों के घर शरण लेकर रात बिताई।
विज्ञापन
रजिस्टार कानूनगो चंद्रपाल ने बताया कि गांव बैंतखेड़ी निवासी करम सिंह, नंदपुर नरका टोपा निवासी आरिफ का आंधी में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर 3200-3200 रुपये और आग लगने से गांव रामजीवनपुर निवासी महेश की झोपड़ी राख होने पर 3800 रुपये आर्थिक सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन