{"_id":"680006721c7d387b700a1cad","slug":"15-days-before-marriage-a-young-man-died-in-a-road-accident-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-125760-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शादी से 15 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शादी से 15 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत
Thu, 17 Apr 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शादी से 15 दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम चतरपुर भगतपुर मुरादाबाद (यूपी) निवासी चंद्रसेन (30) पुत्र अतर सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार की देर शाम वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। ग्राम वीरपुर के पास अचानक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल चंद्रसेन को गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई रूप सिंह ने बताया कि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बताया कि ग्राम गंगापुर हरियावाला चौराहा से उसका विवाह तय किया था। 15 दिन बाद शादी होनी थी। परिवार में तैयारी चल रही थी। अचानक हादसा होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।