{"_id":"5c37933ebdec22735b66b767","slug":"141547146046-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण कार्रवाई के बाद शहर में गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण कार्रवाई के बाद शहर में गरमाई सियासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई के बीच जनवरी की सर्दी में शहर का सियासी माहौल गर्मा गया है। अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई पर कांग्रेसी नेता नारायण पाल ने कहा कि सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट विधायक शहर में लाए तो है लेकिन इस प्रोजेक्ट ने व्यापारियों की रोजी रोटी छीन ली है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक रहने के दौरान भी व्यापारियों को नोटिस जारी होते थे लेकिन कभी किसी व्यापारी का नुकसान नहीं हुआ।
वहीं अन्य पार्टियों के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विधायक ने शहर में अतिक्रमण को लेकर हो रही कार्रवाई पर व्यापारियों का साथ नहीं दिया। इधर, पालिकाध्यक्ष व अधिवक्ता हरीश दुबे ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण कार्रवाई बिना किसी प्लानिंग के की गई। इसका नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कोई विधायक के समर्थन में है तो कोई विरोध में भी है। इधर, विधायक सौरभ बहुगुणा जेल कैंप रोड पर उजाड़े गए व्यापारियों का हाल जानने के लिए पहुंचे। विधायक ने कहा कि किसी के साथ शहर में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह दोबारा उजाड़े गए व्यापारियों को बसाने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक ने जेल कैंप रोड पर सिंचाई विभाग की छह फिट जमीन पर छोटे व्यापारियों को खोखे रखने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
फोटो- एसटीजी05पी-
जेल कैंप रोड पर व्यापारियों की समस्या सुनते विधायक सौरभ बहुगुणा।