{"_id":"5b5772444f1c1b6f668b5452","slug":"141532457540-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाला अस्पताल की ओपीडी आपके द्वार जसपुर में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाला अस्पताल की ओपीडी आपके द्वार जसपुर में आज
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। जरूरतमंदों के द्वार पर उजाला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं लगातार दस्तक दे रही है। जून में काशीपुर, रामनगर और बाजपुर में ‘ओपीडी आपके द्वार’ की सफलता के बाद उजाला अस्पताल दोबारा लोगों को ओपीडी शिविर की सुविधा देने जा रहा है। जसपुर में पहली बार ‘ओपीडी आपके द्वार’ शिविर लगेगा। जसपुर में बीआरसी प्रांगण में बुधवार से दो दिवसीय ओपीडी शिविर लगेगा। महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर रोगियों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचे और निशुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी।
जसपुर में पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के सामने बीआरसी प्रांगण में उजाला अस्पताल का ओपीडी कैंप 25 जुलाई को सुबह 10 से शुरू होगा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं निशुल्क दवाएं दी जाएंगी। ओपीडी कैंप का लाभ पाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा।
ओपीडी में उदर, जोडों के दर्द, ब्लड़ शुगर, चर्मरोग, लीवर (यकृत), अलसर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। कैंप में सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी (तीन माह की ब्लड शुगर) टेस्ट भी किए जाएंगे। इसके अलावा चिकित्सक के परामर्श पर ही ईसीजी भी की जाएगी। उजाला अस्पताल के ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में इलाज कराने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष रियायत दी जाएगी।