{"_id":"59a707194f1c1b52738b47cd","slug":"141504118553-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। स्थानांतरित होकर आए लेखपालों की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने पटवारियों की शिकायत करते हुए एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
बुधवार को बार भवन में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में वकीलों ने कहा कि तबादला होकर आए लेखपाल ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे आम नागरिक के साथ ही वकीलों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर पाल सिंह, अरविंद चौहान, रवि चौधरी, राजीव कुमार, दिग्विजय सिंह, सुधीर चौहान, नईम अहमद आदि थे। ब्यूरो