फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गदरपुर थाने के दो सिपाहियों पर गिरी निलंबन की गाज

गदरपुर थाने के दो सिपाहियों पर गिरी निलंबन की गाज

Thu, 06 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर थाने के दो सिपाहियों पर गिरी निलंबन की गाज
गदरपुर। एसएसपी ने गदरपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक सिपाही वन तस्करों से मिला था तो दूसरे ने थाने में बंद युवक से अवैध वसूली की थी। एसएसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


- एक लकड़ी तस्करी मे तो दूसरा अवैध वसूली में था लिप्त

अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने वाले एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बृहस्पतिवार को गदरपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व एसएसपी को शिकायत मिली थी कि गदरपुर थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह लकड़ी तस्करों को संरक्षण देकर खुद भी लकड़ी तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही जितेंद्र ने एक लकड़ी तस्कर के साथ मिलकर हजारों रुपये की रिश्वत ली थी। इसके साथ ही थाने में तैनात एक और सिपाही रविंद्र बिष्ट के खिलाफ एसएसपी को अवैध वसूली करने की शिकायत मिली थी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी को मामले की गोपनीय जांच करने के निर्देश दिये। जोशी द्वारा की गई जांच में दोनों सिपाहियों के उक्त मामलों में लिप्त होने की पुष्टि हुई जिस पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed