फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 kg tumor found in stomach of elderly woman

Udham Singh Nagar News: बुजुर्ग महिला के पेट से निकला 14 किलो का ट्यूमर

Tue, 12 Mar 2024 10:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
14 kg tumor found in stomach of elderly woman
Iमेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन ने डॉक्टरों की टीम के साथ किया सफल ऑपरेशन, जिला अस्पताल में पहली बार हुआ इतने बड़े ट्यूमर का कॉपरेशनI
विज्ञापन

रुद्रपुर।
जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में अब रोगियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। सालों से पेट दर्द से परेशान बुजुर्ग महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकला। इससे पहले जिला अस्पताल में इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन नहीं किया गया।
सोमवार को जिला चिकित्सालय में पहली बार 14 किलो के ट्यूमर को सफल ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ केदार सिंह शाही ने बताया कि शहर में रहने वाली 73 साल की एक महिला को पिछले तीन-चार साल से पेट दर्द की शिकायत थी। पेट फूलता जा रहा था। कई जगह इलाज कराया लेकिन इलाज नहीं हो सका। अधिक तकलीफ होने पर चार दिन पहले महिला जिला चिकित्सालय पहुंची। सात मार्च को अस्पताल में उसे भर्ती कर जांच कराई गई। जांचों में महिला के पेट में ट्यूमर मिला।
विज्ञापन

----
Iएक घंटे चला ऑपरेशनI
डॉ. शाही ने बताया कि करीब एक घंटे तक वह व उनकी टीम के डॉ. विवेक व डॉ. यदुराज भट्ट ट्यूमर के जटिल ऑपरेशन में लगे रहे और जब ट्यूमर को बाहर निकाला तो वजन करने पर वह 14 किलो का निकला। जो पेट के भीतर अन्य हिस्सों में मवाद बना रहा था। इससे महिला को तकलीफ हो रही थी। बताया कि महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है और तीन चार दिन तक भर्ती रखने के बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिना दर्द के पेट में सूजन होने, पेट फूलने, गांठ होने या फिर शरीर में किसी भी तरह के बदलाव होने पर अनदेखी न करें। तुरंत ही डॉक्टरों के दिखाएं। वृद्धजन क्लीनिक लगातार संचालित है, जहां वृद्ध अपना परीक्षण नियमित रूप से करा सकते हैं। चिकित्सकीय जांच समय-समय पर होने से इलाज भी समय से हो सकेगा।
I- डॉ. केदार सिंह शाही, प्राचार्य मेडिकल कॉलेजI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed