{"_id":"5ccc92eebdec2207801a5407","slug":"131556910830-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम से दिल्ली के लिए रोडवेज की दो बसों का संचालन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम से दिल्ली के लिए रोडवेज की दो बसों का संचालन शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में ग्रामीणों और भारतीय प्रबंध संस्थान की मांग पर रोडवेज डिपो काशीपुर ने आईआईएम से दिल्ली के लिए दो बसें शुरू कर दी है। बता दें कि कुंडेश्वरी से सीधे दिल्ली के लिए रोडवेज बसों का संचालन न होने से ग्रामीणों और आईआईएम के छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से बसें चलाने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेकर रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने एक मई से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि बस संख्या यूके 07पीए 1472 सुबह 9 बजे काशीपुर डिपो से चलकर साढ़े 9 बजे कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम पहुंचेगी। वहां से सवारी भरकर वापस 10 बजे डिपो पहुंचेगी। साढ़े 10 बजे सवारियों को बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा बस संख्या यूके 07पीए 1474 शाम को 5 बजे डिपो से चलकर साढ़े पांच कुंडेश्वरी से सवारी लेकर वापस काशीपुर डिपो से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। इससे कुंडेश्वरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काशीपुर पहुंचने के लिए टेंपो के धक्कों आदि से निजात मिल जाएगी। शुक्रवार को कुंडेश्वरी चौराहा पर भाजपा कुंडेश्वरी मंडल के पदाधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने बस चालक ओर परिचालक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहां पर राकेश लखेड़ा, युवा मोर्चा ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष अंबीक चौधरी, महामंत्री मंगल रावत, परमिंदर, उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु शर्मा, लाल सिंह, अवतार नेगी आदि थे।