{"_id":"5c8d431bbdec22143c034995","slug":"131552761627-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा ने तोड़ा रेलवे फाटक, आरपीएफ ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा ने तोड़ा रेलवे फाटक, आरपीएफ ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक टूटने से जाम लग गया। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फाटक की मरम्मत करते समय एक अन्य ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रेन (15056) आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। इसके लिए चीमा चौराहा स्थित रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा था। जल्दी निकलने की होड़ में एक ई-रिक्शा चालक ने फाटक को टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया और इससे दोनों ओर जाम लग गया। गेट मैन के शोर मचाने पर ई-रिक्शा को छोड़कर चालक भाग गया। गेटमैन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेन को पास कराया। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने फाटक की मरम्मत की।
आरपीएफ उपनिरीक्षक तरुण अत्री ने बताया कि रेलवे फाटक तोड़ने वाले अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ई-रिक्शा को सीज कर दिया है।
उधर, फाटक की मरम्मत करते समय एक अन्य ई-रिक्शा चालक आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मियों के साथ गालीगलौज करने लगा। जवानों के समझाने के बाद भी वह नहीं माना।
विज्ञापन
आरपीएफ उपनिरीक्षक तरुण अत्री ने बताया कि ई-रिक्शा सीज कर चालक धीरेंद्र सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गालीगलौज करने का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।