{"_id":"5a15c6b74f1c1bc45b8b7d36","slug":"131511376567-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर गेट बंद होने से लोगों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर गेट बंद होने से लोगों की फजीहत
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। टोल प्लाजा पर गल्फार की ओर से आने-जाने के गेट दिन में बंद रखने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह रुद्रपुर की ओर के दो गेट ही खुले रहे। इसके चलते टोल गेट पर दिन भर वाहनों की कतारें लगी रही। वहां पर तैनात कर्मचारियों ने इसके लिए स्टाफ की कमी होना बताया। जबकि अधिकारियों ने तकनीकी खराबी को कारण बताया। व्यवस्था खराब होने से आने-जाने वाले वाहन स्वामियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने टोल पर व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। ब्यूरो