{"_id":"65c2a05d65d3c70c080187be","slug":"12th-pass-students-found-running-dental-clinic-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-107417-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 12वीं पास संचालित करते मिला डेंटल क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 12वीं पास संचालित करते मिला डेंटल क्लीनिक
Wed, 07 Feb 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर पाकिजा कालौनी में डेन्टल क्लीनिक की जांच करते सीएमओ डॉ मनोज शर्मा। संवाद
काशीपुर। बिना मानकों के संचालित क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया है।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम पाकीजा कॉलोनी स्थित एक डेंटल क्लीनिक पहुंची जहां पर एक 12वीं पास युवक क्लीनिक संचालित करते पाया गया। टीम ने बिना चिकित्सक के क्लीनिक से दांतों के इलाज का सामान और दवाइयां बरामद कीं। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं पाया। इस पर नायब तहसीलदार भुवन चंद्र आर्य व राजस्व निरीक्षक फूल सिंह ने क्लीनिक को सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद टीम ने छापा मारा। बताया कि संचालक दानिश के पास क्लीनिक संचालन संबंधित कोई भी डिग्री एवं प्रपत्र नहीं मिले। संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। पहली बार पकड़े जाने पर 50 हजार का जुर्माना लग सकता है।
वहीं नगर निगम की टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं करने पर क्लीनिक पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। टीम में सीएमएस डॉ. खेमपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये सामान मिला
क्लीनिक से डेंटल चेयर, एलोपैथिक औषधि, इंजेक्शन, सीरिंज, लोकल एनेस्थिसिया, दांत निकालने वाले यंत्र आदि।