{"_id":"60c25c8b8ebc3ef43a354234","slug":"127-unit-blood-has-donated-in-camp-rudrapur-news-hld4272815160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर ब्लड बैंक में 127 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर ब्लड बैंक में 127 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रुद्रपुर ब्लड बैंक में रक्तदान करते युवा।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप संधू की स्मृति में बृहस्पतिवार को रुद्रपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 127 युवाओं ने रक्तदान किया। इसके साथ ही रुद्रपुर ब्लड बैंक में अब कुल उपलब्ध रक्त की मात्रा 187 यूनिट पहुंच गई है।
रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदान करने के लिए युवा पहुंचने लगे थे। सभी युवाओं ने डबल पैक डोनेट किया जिसके अंतर्गत रक्त व प्लाज्मा दोनों को संग्रहीत किया गया। बता दें कि कोरोना के चलते रक्तदान शिविरों का आयोजन कम होने से रुद्रपुर ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई थी। करीब एक पखवाड़े पहले रुद्रपुर ब्लड बैंक में सिर्फ 15 यूनिट रक्त ही शेष रह गया था।
ब्लड बैंक प्रभारी जवाहर लाल चौधरी ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह संदीप संधू की स्मृति में रक्तदान शिविर शुुरू होने से पहले ब्लड बैंक में 60 यूनिट रक्त उपलब्ध था। शिविर में 127 यूनिट रक्तदान हुआ। अब कुल उपलब्ध रक्त की मात्रा 187 यूनिट पहुंच गई है। अब जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध है। वहां सुशील गाबा, लखबीर सिंह, संदीप संधू, आशीष ग्रोवर,सतीश यादव, मधु गुप्ता, जावेद अख्तर, अनिल कुमार, विवेक कुमार, विनोद कुमार, सौरभ शर्मा, इंद्र वाधवा आदि थे।