फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नोटिस चस्पा करने से भड़के महिंद्रा श्रमिक

नोटिस चस्पा करने से भड़के महिंद्रा श्रमिक

Tue, 12 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करने से भड़के महिंद्रा श्रमिक
लालपुर में फैक्ट्री कर्मियों के निलंबन को लेकर महिंद्रा प्रबंधन और श्रमिकों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नोटिस चस्पा करने से कंपनी के श्रमिकों का गुस्सा और बढ़ गया। श्रमिकों ने निलंबन जल्द वापस न लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। श्रमिकों को कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने भी समर्थन देकर प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बता दें फैक्ट्री के दो कर्मचारियों के निलंबन के बाद तीन दिन से महिंद्रा फैक्ट्री के श्रमिक आंदोलनरत हैं। फैक्ट्री के अंदर श्रमिकों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। इधर, महिंद्रा प्रबंधन ने श्रमिकों पर फैक्ट्री के अंदर घुसकर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। प्रबंधन ने किसी भी अप्रिय घटना के लिए श्रमिकों को जिम्मेदार ठहराते हुए फैक्ट्री गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। कंपनी के उप महाप्रबंधक अनिल प्रताप सिंह ने नोटिस में कहा कि श्रमिक फैक्ट्री के अंदर जबरन कब्जा कर बैठे हैं। इससे कंपनी में उत्पादन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इधर, नोटिस देखकर आंदोलित श्रमिक भड़क उठे और उन्होंने बैठक कर प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। धरनास्थल पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कहा प्रबंधन एकतरफा कार्यवाही कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिक नेताओं ने कहा अगर मामले का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह अपने परिजनों के साथ धरने पर बैठेंगे। सोमवार को कुछ श्रमिक फैक्ट्री गेट पर पहुंचे और काम करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें वापस लौटा दिया। कहा कि जब तक अंदर के श्रमिक बाहर नहीं आते, तब तक फैक्ट्री में काम नहीं होगा। यहां पर प्रशांत मौर्य, हरीश चंद, दुर्गविजय त्रिपाठी, नवीन कुमार, समरेश सिंह, साहू राम आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed