Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12 Lakhs Fraud

Udham Singh Nagar News: निवेश में मुनाफे के लालच में गंवाए 12 लाख रुपये

Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
12 Lakhs Fraud
टेलीग्राम ते मैसेज भेजकर साइबर ठग ने जाल में फंसाया
विज्ञापन

रुद्रपुर। एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रुद्रपुर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है।

वार्ड नंबर छह भूतबंगला निवासी पुष्कर सिंह बोरा के अनुसार कुछ समय पूर्व उनके टेलीग्राम पर रक्षिता नाम के अकाउंट से उनको मैसेज आया था। उसने खुद को शॉपवेयर ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताते हुए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल का लिंक भेजा था। इस लिंक से उनका ट्रेडिंग निवेश एकाउंट खुलवाया गया।
विज्ञापन

रक्षिता ने उनको टेलीग्राम अकाउंट से शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने की जानकारी देती थी। उनको निवेश कर ज्यादा मुनाफा करने का लालच दिया गया। मुनाफे के लालच में अपने दो बैंक खातों से 18 जून से 10 जुलाई तक 10 ट्रांजेक्शन से 12,01,601 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए थे। 18 जून को उनके बैंक खातों में दो बार 16,782 और 34,041 रुपये लाभ सहित वापस दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पोर्टल पर निवेश की गई धनराशि में अत्यधिक लाभ प्रदर्शित होने पर उसे निकालने का आग्रह किया। इस पर उनको 1,41,837 रुपये टैक्स देने पर ही पैसे विड्राल होने की बात कही थी। इस पर उनको अपने साथ साइबर ठगी का अंदेशा हुआ था। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत 24 जुलाई को एनसीआरपी पोर्टल पर की थी। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर उसे रुद्रपुर कोतवाली ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed