{"_id":"5ab54b914f1c1b3a058b6ec2","slug":"11521830801-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर डाकघर हर दिन बेच रहा 25 एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर डाकघर हर दिन बेच रहा 25 एलईडी बल्ब
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लोगों को डाक सेवा देने वाले डाकघर ने बीते वर्ष अपने उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब बेचने की शुरुआत की थी। मार्च 2017 से अब तक विभाग को 15 हजार बल्ब मिले। इसमें से विभाग नौ हजार बल्ब बेच चुका है।
बिजली की खपत को कम करने के लिए डाकघरों में एलईडी बल्ब बेचने की शुरुआत की गई थी। डाकघर निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि छह मार्च 2017 से बल्ब बेचने की शुरुआत करने वाला रुद्रपुर डाकघर अब तक अपने उपभोक्ताओं को नौ वाट के नौ हजार एलईडी बल्ब बेच चुका है। बल्ब की कीमत 70 रुपये रखी गई है।
तीन साल की वारंटी के दौरान अगर बल्ब खराब हो जाता है तो उपभोक्ता उसे डाकघर से बदल भी सकते हैं। एक आधार पर 50 बल्ब लेने की सुविधा है। सरकार की योजना के तहत ईईएसएल कंपनी से बल्ब डाकघर को दिए जा रहे हैं। जल्द ही डाकघर लोगों को आधार की सुविधा देने के लिए आधार पंजीकरण केंद्र भी खोलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
केंद्र स्थापित करने के लिए विभाग को जरूरी उपकरण मिल गए हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से केंद्र शुरू होने की संभावना है। केंद्र में लोगों को नया आधार कार्ड बनाने और पुराने आधार कार्ड में परिवर्तन करने आदि की सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिलेगी।