{"_id":"5ab3fc064f1c1bea3f8b46e0","slug":"11521744902-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए ने किच्छा में तीन मकान सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए ने किच्छा में तीन मकान सील किए
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने नगर में बिना नक्शा पास कराकर भवन बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन मकानों को सील कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से नया मकान बनाने वालों में हड़कंप मचा है।
बृहस्पतिवार को जिला विकास प्राधिकरण के एई आनंद राम, जेई आरएल भारती व जेई सेवितम पांडे पुलिस फोर्स के साथ बंडिया में बाइपास रोड पर बन रही एक कॉलोनी में पहुंचे। वहां नियम विरुद्ध बन रहे सलीम अहमद के मकान को सील कर दिया। टीम ने आदित्य चौक के पास तुलसी पत्नी विज्येंद्र, सौनेरा में ऊषा पत्नी सोमदत्त के मकानों को सील किया।
टीम ने बताया कि यह सभी भवन व्यावसायिक उपयोग के लिये बनाए गए थे। बाद में टीम किशनपुर में प्रीतम कौर के मकान पर पहुंची, जिसका प्रथम तल सील किया जाना था लेकिन मकान पर ताला लगा होने के कारण यह मकान सील नहीं हो सका। एई आनंद राम ने कहा कि प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भवन बनाने से पहले नियमानुसार नक्शा पास करवाने की अपील की, ताकि विभागीय कार्रवाई से बच सकें।